भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन को मिली बहुत बड़ी जिम्मेवारी
भाजपा कार्यकर्ताओं सहित कायस्थ बिरादरी में खुशी की लहर
कई राज्यों के चुनाव में मिलेगी फायदा
कायस्थ बिरादरी का मिला एक बारगी राजनीतिक पहचान
डॉ.विद्या भूषण श्रीवास्तव
छपरा : पश्चिम बंगाल सहित अन्य कई राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने सवर्ण वर्ग खासकर कायस्थ बिरादरी से उठाकर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं लगातार पांचवी बार मनोर्वाचित विधायक नितिन नवीन चयन कर सबको चौंकाया ही नहीं है बल्कि कई दांव को लगा दिया है। भाजपा के कई जुझारू,कर्मठ एवं कद्दावर नेता जो इस पद के लिए उत्साहित थे उनका सपना ज्यों का त्यों रह गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता एवं कई वर्षों तक विधायक रहे स्व.नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र नितिन नवीन भाजपा के अनुशासित,कर्मठ,समझदार नेता के रूप में स्थापित किए है तथा कई राज्यों के प्रभारी का दायित्व निभाकर अपने सांगठनिक कार्यों का भी परिचय दिया है।बिहार जैसे राज्य से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के बड़े ओहदा पर वरिष्ठ विधायक नितिन नवीन को काबिज कराकर कई राजनीतिक,सांगठनिक एवं जातीय समीकरण को साधा है।सूबे में कई दलों को मिलकर चल रही एनडीए सरकार को लाभ मिलेगा वहीं बिहार में संगठन की मजबूती भी मिलेगी। विगत विधान सभा चुनाव में कायस्थ समाज के विभिन्न चित्रांश संगठनों की नाराजगी टिकट से कई चित्रांश बंधुओं एवं विधायकों को टिकट से वंचित किए जाने को लेकर था उसकी नाराजगी अब भाजपा ने नितिन नवीन को महत्वपूर्ण पद देकर दूर कर दिया।
इनके चयन की जैसे ही घोषणा पत्र सोशल मीडिया एवं टेलीविजनों पर आने लगा तब भाजपा कार्यकर्ताओं सहित कायस्थ समाज में एक खुशी की लहर दौर गई।एक दूसरे को मिठाई खिलते नजर आने लगे। कायस्थ समाज के विभिन्न समितियों एवं संगठनों के सदस्यों ने इसके लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री,अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई नेताओं के प्रति आभार जताते हुए उन्हें बधाई दिया।
उधर, कई राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में आगामी वर्ष में विधान सभा का चुनाव एवं उसके बाद उत्तर प्रदेशबसहित कई राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर सवर्ण वर्ग खासकर कायस्थ समाज से नितिन नवीन को लाकर एक प्रयोग करने का प्रयास किया गया है।सूबे का मन सम्मान देकर यह भी कोशिश की गई है साधारण एवं युवा तर्क कार्यकर्ता को कोई भी जिम्मेवारी दी जा सकती है।।इससे समन्वय मिलन,अपनापन का बोध हो सकेगा।
कायस्थ परिवार के मुख्य संयोजक अभिजीत श्रीवास्तव,अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा मिंटू,कमल किशोर सहाय, आनंद विवेक,अजीत कुमार, धनंजय श्रीवास्तव,अनिलेश्वर माधव, अभिषेक अरुण ने कहा कि नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने पर हम सभी को गर्व है हमारी बिरादरी का कद भी बढ़ गया।
श्री चित्रगुप्त सेवा समिति के संरक्षक डॉ के पी श्रीवास्तव ,अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार राजन,उपाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश श्रीवास्तव,महासचिव मुकुंद मोहन राजू, का कहना है कि पिछले कई दशक बाद कायस्थ बिरादरी का मौका मिला है।सुलझे हुए एवं निर्विवाद राजनेता को महत्वपूर्ण पद मिलना अपने आप में एक मिसाल है।
श्री चित्रांश समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ एम के शरण,रविशंकर श्रीवास्तव,राकेश कुमार दत्त ,आदि ने कहा कि भाजपा ने एक ऐतिहासिक फैसला लेकर बहुत बड़ा कदम उठाया है और कायस्थ समाज को राजनीतिक दृष्टि से एक सम्मान दिया है |श्री चित्रगुप्त समिति से जुड़े कुछ युवा चित्रांश बंधुओं सहित जनार्दन प्रसाद श्रीवास्तव, गुप्तेश शंकर,मनीष रंजन ,सुबोध श्रीवास्तव ,ने नितिन नवीन को बधाई देकर खुशी व्यक्त की है।
बहरहाल ,नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर जिलावासियों में काफी प्रसन्नता है तथा सभी अपने को गर्व महसूस कर रहे है खासकर कायस्थ समाज में इसकी खुशी और देखी जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई देने के लिए खास और आम सभी का तांता लगा हुआ है । नितिन नवीन की राजनीतिक कैरियर पर एक नजर डालते है। बताते चले की नितिन नवीन का जन्म 23 मई 1980 को झारखंड के रांची में हुआ। इनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व किए । स्वयं नितिन नवीन भी बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। पहली बार 2006 में पटना पश्चिम से विधायक चुने गए विधायक चुने गए ।उसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक चुने गए हैं। यह 2010 से 2013 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री का पद भी संभाले थे। 2016 से 2019 तक बिहार भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर रहे। वही 2019 में सिक्किम राज्य भाजपा संगठन प्रभारी मंत्री का पद संभाले। 2021 में बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग मंत्री के पद को सुशोभित किया तथा 2021 से 2024 तक छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी रहे। 2024 में बिहार सरकार के विधि विभाग और शहरी विकास एवं आवास मंत्री का पद संभाले। जुलाई 2024 से वर्तमान तक छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी का पद संभाले हुए हैं वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण एवं शहरी विकास तथा आवास मंत्री के पद पर है। 14 दिसंबर 2025 को उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
