सारण:भाजयुमो ने स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ चलाया अभियान

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सारण/मांझी।मांझी के शनिचरा बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में भाजयुमो ने मंगलवार को स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश को जरूरत है स्वदेशी को अपनाने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साफ कहना है कि देश का हर नागरिक स्वदेशी को अपनी आत्मा समझे, आज भारत में सुई से लेकर हवाई जहाज तक बनता है।

उन्होंने कहा कि हम संकल्प लें, हम खुद और अपने संपूर्ण परिवार को स्वदेशी वस्तु इस्तेमाल करने के लिए प्रण ले भाजयुमो के उमेश तिवारी ने कहा कि विदेशी सामान का बहिष्कार कर लोकल सामानों का उपयोग करना हमार प्राथमिकता होना चाहिए। ऐसा करने से व्यवसाय रोजगार बढ़ेगा। लोकल अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने से बीमारी से मुक्ति मिलेगी। गांव, गरीब और किसान जब समृद्ध होगा तभी देश आत्मनिर्भर समृद्ध होगा। कपड़ा, अनाज, जूता समेत अन्य सभी घरेलू उपयोग की वस्तु लोकल बनाएं।

- Sponsored Ads-

लोकल उपयोग करने से देश का पैसा देश में रहेगा। लोकल सामानों का उपयोग करेंगे तभी देश आत्मनिर्भर बनेगा आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए विदेशी सामान का बहिष्कार कर हर व्यक्ति को स्वदेशी सामान को अपनाना होगा।

उससे लोकल स्तर पर व्यवसाय रोजगार बढ़ेगा।इस अभियान को सफल बनाने के लिए सबको आगे आना होगा, इससे स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी और भारत विश्व में नई ऊंचाइयों को छुएगा।इस अभियान में मनोज प्रसाद,अमरनाथ तिवारी,ज्ञानेश्वर तिवारी, मनोज सिंह, पूजा कुमारी,मोतीलाल शर्मा, संजीव श्रीवास्तव, बसंत कुमार, ढुंन मून सिंह आदि शामिल रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment