थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने गिरफ्तार दोनो अभियुक्त को भेजा जेल।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी एंव अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दिनमनपुर सुरौल गाँव में छापामारी कर थाना कांड संख्या-202/2025 के मामले में फरार चल रहे नामजद दो प्राथमिकी अभियुक्त को घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया।
वही बताते चले कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त के बारे में पूछने पर खानपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि खानपुर थाना कांड संख्या-202/2025 के फरार चल रहे दो नामजद प्राथमिकी अभियुक्त (1) भोला पासवान पिता गांगो पासवान (2) गांगो पासवान पिता सुखन पासवान ग्राम दिनमनपुर सुरौल थाना खानपुर-जिला समस्तीपुर को बीती रात पुलिस फोर्स के सहयोग से छापामारी कर घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।तथा गिरफ्तारी कागजात तैयार कर दोनों नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को अनुसंधानकर्ता अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी व चौकीदार के उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया है।
