पुष्कर में लूट के मामले में पुलिस पर मारमीट का आरोप

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पीड़ितों ने पुलिस पर लगाया बयान बदलवाने का आरोप

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर : पुष्कर में करीब 7 लाख 90 हजार रुपए की कथित लूट का मामला अब एक नए मोड़ पर आ गया है। इस मामले में पीड़ित युवकों ने पुलिस पर पूछताछ के दौरान मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 31 जनवरी की शाम पुष्कर के मुख्य द्वार क्षेत्र स्थित भटबाय रोड पर हुई थी, जहां ब्यावर निवासी चार युवकों के साथ लूट की शिकायत 2 फरवरी को पुष्कर थाने में दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू की थी। पीड़ित युवकों, जिनमें कृष्ण और राहुल शामिल हैं, का आरोप है कि मौका निरीक्षण और बयान दर्ज करने के नाम पर उन्हें थाने बुलाया गया। वहां उनके साथ कठोर व्यवहार किया गया, पूछताछ के दौरान मारपीट की गई।


पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि उन पर दबाव बनाकर बयान बदलवाने की कोशिश की गई और उनके बाल तोड़कर हाथ में देकर गिनने के लिए कहा गया। मामले में लूट के पीड़ित युवक राहुल का कहना है कि वे अब इस मामले में कोर्ट का रास्ता अपनाएंगे।
इस मामले में पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने मामले पर बयान देने से इनकार किया ।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment