समस्तीपुर :खानपुर प्रखंड में भव्य रूप से सर्वजन दवा सेवन चक्र 2026 मेगा कैंम्प कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर :11 फरवरी 2026 को खानपुर प्रखंड के अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के मधुटोल गाँव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-
188 पर भव्य रूप से सर्वजन दवा सेवन चक्र 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ मेगा कैंप में सफलतापूर्वक किया गया।मेगा कैंप में माननीय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय,बिहार सरकार के द्वारा लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सर्वजन दवा सेवन चक्र 2026 का शुभारंभ किया गया।आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 188 पर मेगा कैंप का उद्घघाटन फीता काटकर खानपुर प्रखंड उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार यादव,जहाँगीरपुर पंचायत के मुखिया रुचि कुमारी,खानपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वर्षा सिन्हा, खानपुर जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक विक्रम कुमार,पीरामल फाउंडेशन से केशव एवं गांधी फेलो राधेश्याम के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश कुमार सिंह के द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य अतिथिगण, सभी विभागीय पदाधिकारी, स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यकर्ता,आशा दीदी आंगनबाड़ी सेविका,जीविका दीदी को कार्यक्रम को वृहद रूप से सफल बनाने हेतु शुभकामनाएं एवं धन्यवाद दिए।कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश कुमार सिंह,प्रखंड उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार यादव, जहांगीरपुर पंचायत के मुखिया रुचि कुमारी, जीविका प्रखंड प्रबंधक विक्रम कुमार,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राकेश रंजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रधान लिपिक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी के सामने दवा खाकर फाइलेरिया मुक्त समाज हेतू संदेश दिए एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के सामने ही दवा खाने की अनिवार्यता को बताएं।

- Sponsored Ads-

वही कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा के द्वारा बताया गया कि फाइलेरिया मुक्त समाज हेतु वर्तमान में सर्वजन दवा सेवन चक्र 2026 अंतर्गत खिलाई जा रही हैं।नियम के अनुसार स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा खिलाई जा रहे हैं।दवा का सेवन अनिवार्य रूप से सभी योग्य लोग ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के ही सामने दवा खाएंगे।एवं इसे अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करते हुए दवा सामने में ही खिलाना है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राणा नितेश कुमार सिंह के द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान राष्ट्रीय सर्जन दवा सेवन चक्र 2026 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है जो हो जाने पर लोगों को काफी कष्टदायक होता है।अतः इस बीमारी से बचने हेतु हम सभी को प्रत्येक वर्ष इस चक्र के दौरान नियम अनुसार ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के सामने ही दवा खाना है।पीरामल फाउंडेशन से केशव कुमार द्वारा सभी को ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के सामने दवा खाने एवं अपने परिवार के सदस्यों को अनिवार्य रूप से ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के सामने दवा खाने हेतु शपथ दिलाएं।


उक्त कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा, प्रखंड उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार यादव, जहांगीरपुर पंचायत के मुखिया रुचि कुमारी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वर्षा सिन्हा, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राकेश रंजन,जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक विक्रम कुमार,पीरामल फाउंडेशन से केशव कुमार एवं गांधी फेलो राधेश्याम,खानपुर महिला पर्यवेक्षिका,स्वच्छता पर्यवेक्षक मनीष कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर प्रधान लिपिक, रामदेव जी,जहांगीरपुर उप स्वास्थ्य केंद्र एएनएम रेखा कुमारी,पंचायत की सभी आशा,सभी आंगनवाड़ी सेविका,जीविका से लेखापाल,कम्युनिटी मोबिलाइजर,सीएनआरपी, समूह सदस्य,युवा एवं आमजन सक्रिय रूप से भाग लिए एवं मेगा कैंप भव्य रूप से सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment