छपरा : शहर की जीवन रेखा माने जाने वाले ‘भिखारी चौक से बस स्टैंड’ तक निर्माणाधीन डबल डेकर फ्लाईओवर का मुद्दा छपरा विधायक छोटी कुमारी ने सदन में शून्यकाल के दौरान उठाया. इस दौरान विधायक ने कहा कि कार्य पिछले आठ वर्षों से अधर में लटका हुआ है। इस विलंब ने शहर की रफ्तार पर न केवल ब्रेक लगा दिया है, बल्कि स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का जीना दुश्वार कर दिया है। फ्लाईओवर के कछुआ गति से चल रहे निर्माण के कारण शहर को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है |
निर्माण कार्य के कारण प्रतिदिन घंटों लंबा जाम लगता है। उड़ती धूल ने वायु प्रदूषण को खतरनाक स्तर पर पहुँचा दिया है, जिससे सांस संबंधी बीमारियाँ बढ़ रही हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में भारी कठिनाई हो रही है। जर्जर रास्तों के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं |
निर्माणाधीन क्षेत्र के किनारे स्थित दुकानों का व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गया है। स्थानीय व्यापारी गहरे आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से जूझ रहे है।सरकार से मांग किया की निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए. और प्रभावित व्यापारियों को उचित मुआवजा दिया जाए |
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार से विधायक विलंब के लिए जिम्मेदार निर्माण एजेंसी और संबंधित लापरवाह अधिकारियों की जांच कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
