पीड़ित मानवता की सेवा करना सच्ची श्रद्धांजलि – सिग्रीवाल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


इसुआपुर । पीड़ित मानवता की सेवा करना ही पुत्र के लिए अपने पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उक्त बातें महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने इसुआपुर के रामपुर अटौली गांव में गुरुवार को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित आर्थोपेडिक चिकित्सक डा. अमरेश कुमार द्वारा अपने पिता की तृतीय पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने डॉक्टर अमरेश को पिता के पुण्य कर्मों का फल बताया। वहीं नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भारत दुनिया का पहला देश है, जहां आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब मरीजों के 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में होता है। वहीं 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्ध जनों के इलाज के लिए बिना आय देखे आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त इलाज होता है।

- Sponsored Ads-

वहीं डॉक्टर अमरेश कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि पिता की पुण्य स्मृति में मुझे गरीब व लाचार लोगों की सेवा करने से काफी सुकून मिलता है। शिविर में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित ऑर्थोपेडिक डॉक्टर डॉ अमरेश कुमार, ड़ा. शिवांगी शिखा, डॉ उमेश कुमार, डॉ इशिका सिन्हा, डॉ काजल किश्लय, डॉ आमीर रजा मदनी, डॉ आशुतोष कुमार, डॉ ददन प्रसाद सिंह , डॉ पी कुमार, डॉ धीरज कुमार, डॉ एस पी यादव, डॉक्टर अली आतीर जैसे विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का निःशुल्क चेक अप कर मुफ्त में दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा मरीजों का बीएमडी, यूरिक एसिड, विटामिन डी 3, न्यूरोपैथी,बीपी,शुगर, हीमोग्लोबिन, इसीजी, पीएफटी, एलएफटी,टेंस, आईएफटी का निःशुल्क जांच भी किया गया । वहीं अल्ट्रासोनिक थेरेपी भी की गई । इस मौके पर स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ,पूर्व विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय, डॉ सुधांशु रंजन, जिला पार्षद छविनाथ सिंह, पूर्व मुखिया राज किशोर सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजेश राय, शिक्षक नरेश राम, बीरबल कुशवाहा, डॉ विजय किशोर प्रसाद, सुनील शास्त्री, बीडीसी सुरेंद्र राम, हरे राम राम, सरपंच संजय ओझा,मिथिलेश पांडेय व अन्य थे। कार्यक्रम का संचालक मालिक सिंह ने किया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment