12 अवैध शराब भट्ठी सहित 13775 लीटर अर्धनिर्मित शराब किया विनष्ट
छपरा ग्रामीण:सारण जिले की पुलिस ने विभिन्न थानों से नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत तीन शराब माफियाओं को गिरफ्तार कर 153 लीटर अवैध शराब बरामद सहित 12 शराब भट्ठी एवं 13775 लीटर अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनित कुमार के निर्देशन में जिले भर में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण, सेवन, कारोबार एवं कारोबारियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्र में थाना पुलिस टीम द्वारा छापामारी किया गया।
इस छापामारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त 12 भट्ठी सहित लगभग 13,775 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। इस दौरान कुल 153.65 लीटर अवैध शराब जिसमें देशी शराब 111.25 लीटर विदेशी शराब 42.40 लीटर जप्त कर तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
यह अभियान जिले में अवैध शराब कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देषन में इस प्रकार की कार्रवाई आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगी तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सारण पुलिस सुधिजनों से अपील करती है कि वे अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या परिवहन संबंधी किसी भी जानकारी को तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 9031036406, या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
