सारण में संगठन विस्तार पर जोर, कार्यकर्ताओं के दम पर मजबूत होगी पार्टी: कांग्रेस नेता
छपरा। सारण में आयोजित “संगठन सृजन अभियान” के तहत कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसी कार्यक्रम के तहत पूर्व विधायक सह ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पटेल ने शनिवार को शहर के साधना पुरी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शिरकत किए। एआईसीसी के सचिव एवं पीसीसी प्रभारी विशाल मल्होत्रा के छपरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
सत्यनारायण पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छपरा आया हूं। प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे, और कांग्रेस का फीडबैक लेंगे। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रेस मीडिया से बात करते हुए एआईसीसी के सचिव सतनारायण पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं और उन्हीं के सहयोग से संगठन को नई मजबूती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य में संगठन को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। गांव-गांव और वार्ड स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी अपनी विचारधारा और नीतियों को आमजन तक पहुंचाएगी। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और समाधान के लिए संघर्ष करें।
कार्यक्रम में एआईसीसी सचिन यह भी कहा गया कि संगठन सृजन अभियान केवल सदस्यता बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने की पहल है। राहुल गांधी के निर्देश पर युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने विश्वास जताया कि जमीनी स्तर पर मजबूत नेटवर्क तैयार होने से आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों ने संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में यह संकल्प लिया गया कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की जाएगी। इस समारोह को पीसीसी प्रभारी विशाल मल्होत्रा ने में संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। बैठक में डॉ शंकर चौधरी, पूर्व प्रत्याशी अनिल सिंह, बढ़िया कांग्रेस नेता केदार सिंह, अरुण सिंह, शिवपूजन यादव, फिरोज इकबाल, यासीन आजाद, आमोद गोप, अनिल सिंह दिघवारा, धर्मेंद्र कुमार धरण, हरीश यादव, तरुण कुमार तिवारी, अरुण सिंह एवं सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
