पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार दोनो अभियुक्त को भेजा जेल।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार एवं पीटीसी हिमांशू कुमार के साथ बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रामनगर रेबरा गाँव में छापामारी कर थाना कांड संख्या-262/2025 के मामले में फरार चल रहे ।
नामजद दो प्राथमिकी अभियुक्त को घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया।वही बताते चले कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त के बारे में पूछने पर पुलिस निरीक्षक सह खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि खानपुर थाना कांड संख्या-262/2025 के फरार चल रहे दो नामजद प्राथमिकी अभियुक्त (1) देवेंद्र राय (2) रविन्द्र राय दोनों पिता रमेश राय ग्राम रामनगर रेबरा थाना खानपुर-जिला समस्तीपुर को बीती रात पुलिस फोर्स के सहयोग से छापामारी कर घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
तथा गिरफ्तारी कागजात तैयार कर दोनों नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया है।
