ब्रह्मा मंदिर में दर्शन के साथ शुरू
(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर: अजमेर धार्मिक नगरी पुष्कर में भाजपा संगठन की सक्रियता और एकजुटता का प्रभावी प्रदर्शन उस समय देखने को मिला जब भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा का आगमन हुआ। धार्मिक आस्था और संगठनात्मक ऊर्जा का संगम पूरे कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर में विधिवत दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक संवाद में बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर दिया गया।
नगर परिषद के निवर्तमान सभापति कमल पाठक के नेतृत्व में भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रविवार को अजमेर में होने वाले नरेंद्र मोदी के आगमन के उपलक्ष्य में बाजार क्षेत्र में पुष्कर की जनता को पारंपरिक रूप से पीले चावल वितरित कर स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया। जनसंपर्क अभियान को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने में लाभांशु वैष्णव एवं दामू पाराशर की सक्रिय भूमिका रही। दोनों कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर बाजार क्षेत्र में समन्वय स्थापित किया और अधिकाधिक नागरिकों तक आमंत्रण पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पुष्कर में भाजपा संगठन की मजबूत कड़ी माने जाने वाले कमल पाठक की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का उत्साह और अनुशासन स्पष्ट दिखाई दिया।
इस अवसर पर यशराज पाराशर, जयेश पाराशर, राघवेन्द्र गौतम पाराशर, रितेश पाराशर, भूपेंद्र रावत, विनायक रावत, हर्ष गौड़, रागव पाराशर, विजय बन्ना, राका कृष्ण पाराशर, भवानी पाराशर, हर्ष पाराशर, जॉय पाराशर, सुधांशु पाराशर, रॉकी सैनी, अनमोल पाराशर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
