बिहार के दरभंगा में होली से पहले बड़ी कार्रवाई-उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर जब्त शराब को कैमरे की निगरानी में किया नष्ट

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सुभाष शर्मा/दरभंगा

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। होली पर्व को देखते हुए कार्रवाई और तेज कर दी गई है। इसी क्रम में दरभंगा में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी और विदेशी मिलाकर करीब 4000 लीटर जब्त शराब को नष्ट कर दिया।

- Sponsored Ads-


जानकारी के अनुसार, जब्त की गई शराब को विभागीय कार्यालय परिसर में दंडाधिकारी की मौजूदगी में नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पारदर्शी तरीके से शराब विनष्ट की गई, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।


इस दौरान उत्पाद अधीक्षक समेत विभाग के अन्य अधिकारी, पुलिस बल और कर्मी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने बताया कि होली के मद्देनज़र अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। लगातार छापेमारी, वाहन जांच और संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।


उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment