(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर : भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 128 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को महात्मा ज्योतिबा फुले माता सावित्रीबाई फूले सर्कल विकास समिति के तत्वाधान में नागौर रोड रेलवे फाटक स्थित महात्मा ज्योति बा फुले माता सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय स्मारक पर पुष्पहार अर्पित कर मनाई गई।
इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ता व समाज सेवियों ने माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।इस अवसर पर महात्मा ज्योति बा फुले माता सावित्री बाई फुले सर्कल विकास समिति के अध्यक्ष ताराचंद गहलोत ने फुले दंपति के सामाजिक अनुकरणीय योगदान ,महिला शिक्षा सहित सामाजिक जनजागृति पर सभी को अवगत कराया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी दामोदर मुखिया,डॉ०भगवती टॉक, अजय सैनी,घनश्याम भाटी,हरिशंकर चौहान,सूरज मल दगदी, बंटी गहलोत, राहुल उबाना, सीताराम सत्तरावला , नंदकिशोर कुवाल,रोहित टांक, प्रेमचंद चौहान, कानाराम कुँवाल, नितेश गहलोत सहित कई गणमान्य ने उपस्थित होकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
