छपरा में दिव्यांग सेवा एवं उद्यमिता प्रोत्साहन शिविर का आयोजन,श्री ब्रजेन्द्र बहादुर सारण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज गुदरी बाज़ार छपरा में 15 मार्च से 22 मार्च तक

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-



छपरा :श्री ब्रजेन्द्र बहादुर सारण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गुदरी बाज़ार छपरा एवं श्री महावीर विकलांग सेवा समिति, रांची के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग सेवा एवं उद्यमिता प्रोत्साहन शिविर का आयोजन आगामी 15 मार्च से 22 मार्च 2026 तक महाविद्यालय प्रांगण में लगभग 1000 दिव्यांग जनों को सुविधाएं एवं उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया हा रहा है।

प्रवीर कृष्ण आई ए एस (सेवा निवृत), सचिव एवं मैनेजिंग ट्रस्टी, एस एच एम सी एच, छपरा ने बताया कि शिविर की विशेषता यह है कि चयनित दिव्यांग भाई बहनों को कृत्रिम में जयपुर फुट एवं हाथ स्थल ओर ही एक विशेष टीम द्वारा तैयार जार प्रदाय किया जाएगा। प्रत्येक दिव्यांग भाई बहनों को उद्यमीता से जोड़ने हेतु जीविका एवं अन्य उपयोगी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा।

- Sponsored Ads-

इसके अतिरिक्त तीन पहिया साइकिल , व्हील चेयर, हियरिंग ऐड आदि उपकरनों के वितरण हेतु भी लगभग 850 दिव्यांग भाई बहनों का चयन, जिला प्रशासन के एवं दिव्यांग सहायता समितियों के सहयोग से हुआ है।


इन समस्त को दूरभाष के माध्यम से व्यक्तिगत सूचना दी जा रही है।

प्राथमिक परीक्षण हेतु दिनांक 15 मार्च को 9 बजे प्रातः, सारण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गुदरी बाज़ार के प्रांगण में किया जाएगा तथा इसके उपरांत आगामी सात दिनों तक ये सुधायें स्थल पर ही प्रदाय की जावेंगी।सभी दिव्यांग भाई बहनों से आग्रह किया है कि किसी भी जानकारी के लिए वे संपर्क करें श्रीमती हर्षिता शुभी से जिनका मोबाइल नंबर 88103 53104 है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment