सिवान :सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एन.डी.ए. प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी से की मुलाकात

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सिवान: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एन.डी.ए. प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर के द्वारा जिला अधिकारी, सिवान से मुलाकात के क्रम में सिवान जिले के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को रखा गया। खासकर शहरी क्षेत्र के शिक्षकों के अद्यतन आवास भत्ता, कुछेक शिक्षकों की महंगाई भत्ता और स्थानांतरण सहित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों से अवगत कराया गया।


उनके संज्ञान में लाते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तत्काल निष्पादन का आश्वासन दिया। श्री पुष्कर के पहल पर जिला अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने भरोसा दिलाया कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के डेलिगेट्स के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिवान के साथ एक संवाद कराकर जिला स्तरीय शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करा दिया जाएगा। शिक्षक बंधुओं द्वारा श्री पुष्कर में भरोसा जताने पर उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए ही उनका जीवन समर्पित था, है और रहेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment