सारण:विद्यालय के शैक्षणिक भ्रमण टीम को बी डी सी ने पटना के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

जलालपुर। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया के 36 छात्र छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण टीम के बस को जलालपुर बी आर सी के पास बिशनपुरा पंचायत के बीडीसी व प्रसिद्ध समाजसेवी राजन तिवारी ने पटना के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम को बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक बताया। पटना जा रहे बच्चे संजय गांधी जैविक उद्यान में विभिन्न जीवों,विभिन्न पेड़ पौधों से परिचित होंगे और उनके महत्व को समझेंगे। शैक्षणिक भ्रमण टीम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि बच्चों को विभिन्न जीवों के बारे में बताया गया है।उन्हें संजय गांधी जैविक उद्यान से संबंधित दस प्रश्न भी दिया गया हैं।बच्चों से कहा गया कि आप भ्रमण के दौरान विभिन्न जीव जंतुओं का नाम लिखेंगे और उनके महत्व को बताएंगे।

- Sponsored Ads-

जैविक उद्यान में क्या आपको प्रभावित कर रहा है उसके बारे में भी बताएंगे। उन्होने बताया कि बेहतर उत्तर देने वालों को विद्यालय में सम्मानित किया जाएगा।जलालपुर में हरी झंडी दिखाने के समय समाजसेवी शैलेंद्र कुमार सिंह, पूर्व बीडीसी अखिलेश कुमार सिंह, शिक्षक धीरज तिवारी अविनाश तिवारी,बलराम यादव, शिक्षिका निधि कुमारी भी उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment