अजमेर:गैस सिलिंडर को लेकर घबराए लोग! गैस एजेंसियों पर सुबह से लगी कतारें

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/ ईरान–इजरायल युद्ध के बाद देशभर में गैस आपूर्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अजमेर में भी रसोई गैस को लेकर लोगों में चिंता का माहौल देखने को मिल रहा है। शहर की कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। लोग सुबह से ही गैस बुकिंग और सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े नजर आए।

समय पर नहीं हो पा रही बुकिंगउपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की कमी के कारण उनकी बुकिंग समय पर नहीं हो पा रही है और उन्हें कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी संचालक सर्वर डाउन होने का हवाला देकर बुकिंग में देरी कर रहे हैं, जिससे आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है।बुकिंग की अवधि बढ़ने से बढ़ी चिंताबताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर की बुकिंग की समय सीमा पहले से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। इससे उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति बन गई है। लोगों का कहना है कि पहले कम समय में सिलिंडर बुक हो जाता था, लेकिन अब बढ़ी अवधि के कारण उन्हें ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है।

- Sponsored Ads-

घरेलू गैस की कमी नहीं: प्रशासनवहीं इस मामले में अजमेर जिला रसद अधिकारी मोनिका जाखड़ ने स्पष्ट किया कि शहर में घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में फिलहाल कमर्शियल गैस सिलिंडरों की कमी जरूर है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है।

कालाबाजारी पर सख्त नजरजिला रसद अधिकारी ने बताया कि गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में रसद विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जहां भी कालाबाजारी या अवैध भंडारण की सूचना मिलेगी, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। शहर में घरेलू गैस की आपूर्ति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment