छपरा। नीतीश कुमार की सहमति से जदयू के सारण जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए गए बैजनाथ प्रसाद सिंह का शुक्रवार को सर्किट हाउस में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह विकल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जदयू की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि पहले कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी मिली थी, उसे निभाने का प्रयास किया और अब जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। नवमनोनीत अध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह विकल ने इसके लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ,प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की सहमति से प्रदेश जदयू निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार आदि के प्रति आभार जताया है ।
इनके मनोनयन पर विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धुमल सिंह, विधायक रंधीर सिंह, विधान पार्षद प्रो(डा०) वीरेंद्र नारायण यादव,जिला संगठन प्रभारी रणविजय कुमार,पूर्व सांसद लाल बाबू राय , पूर्व उपसभापति सलीम परवेज,बिहार प्रदेश जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी,पूर्व विधायक छोटेलाल राय, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, महेश सिंह, अरशद परवेज मुन्नी जी,कामेश्वर सिंह, आनंद किशोर सिंह,सत्यप्रकाश यादव,जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार , दीपक कुमार सिंह, सुधारकर भारद्वाज,ई०प्रभाष शंकर, ओम प्रकाश शर्मा ,पशुपति पटेल, संदेश महतो, पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह,भोला सिंह,अब्दुल रहीम राईन,मनोज पटेल, विनोद कुमार सिंह, राकेश भारती, शम्भू मांझी, चन्द्रभूषण पंडित, इम्तियाज परवेज, दिलीप ठाकुर,डा० जयप्रकाश भारती , जितेंद्र सोनी,रबिन्द्र कुमार सिंह,डब्लू सिंह काका, गुड्डी जायसवाल,राखी कुशवाहा ,चांदनी कुशवाहा,कुसुम देवी, कंचन कुशवाहा, कुसुम रानी, शकीला बानो,धनवंती देवी , ललिता सिंह,नूरी खातुन,बाल्मीकि पाठक, विजेन्द्र सिंह,सत्यनारायण सिंह,शिवकुमार शर्मा, रमेश किशन,आसिफ खान, बालमुकुंद चौहान,इमरान चुन्नू,डा० दिनेश कुशवाहा,राज सिन्हा,डा० जे०पी०भारती, दिलीप ठाकुर, विनोद सिंह,साजिद आलम सोनू,संदेश महतो, बाल्मीकि पाठक,प्रभुनाथ कुशवाहा , कासिम राजा रिजवी वीरेंद्र कुमार सिंह, त्रिलोकी मिश्रा, विजय पटेल,जुनैद आलम, प्रेम प्रकाश पटेल,विकास कुमार राय,संजय राम, गणेश सिंह, पवन कुमार वर्मा,रणबीर सिंह, दयानंद सिंह, जयप्रकाश महतो, संजय सिंह,मनोज सिंह, सुनील सिंह,अजय कुमार सिंह,अजय प्रसाद,पवन सिंह ,आशिफ खां,रामाधार सिंह, अख्तर अली, अश्वनी सिंह चिकु,गामा सिंह, संजय सिंह,चंदेश्वर भारती , गुड्डू राय, रायप्रदीप गुप्ता, शंभू सिंह पप्पू सिंह चंद्रमा प्रसाद, भगवान दास,अजय प्रकाश आदि नेताओं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है ।
