सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई में शराब कारोबारी सहित 36 अभियुक्त गिरफ्तार

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

विभिन्न थानों से भारी मात्रा में अवैध शराब भी की गई जप्त

छपरा ग्रामीण। सारण जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, विक्री, भंडारण, निर्माण एवं परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्टी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 11 मार्च 2026 को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-

जिसमें शराब सेवन में 8 अभियुक्त, शराब कारोबार में 6 अभियुक्त, आर्म्स एक्ट में 1 अभियुक्त, वारंट में 14 अभियुक्त, हत्या प्रयास में 1 अभियुक्त, खनन में 1 अभियुक्त, दहेज अधि० में 1 अभियुक्त, अपहरण में 1 अभियुक्त एवं अन्य मामलों में 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वहीं जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 138 वाहनों से 2,34,000 (दो लाख चौतीस हजार) रूपया जुर्माना राशि वसूली गई। साथ ही जिला अंतर्गत कुल शराब 26.9 लीटर, अपहृता 1, ट्रैक्टर 1 बरामद किया गया है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment