(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर: अजमेर के नए जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने शुक्रवार को तीर्थ नगरी पुष्कर का दौरा कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।दौरे के दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था की मजबूती की कामना की।
मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके पश्चात पुलिस कप्तान अग्रवाल ने इजरायली श्रद्धालुओं के प्रमुख धर्मस्थल बैद खबाद हाउस का औचक निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा तैनात जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
ट्रैफिक व्यवस्था पर भी फोकसदौरे के दौरान उन्होंने पुष्कर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था का भी मुआयना किया। मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए सुचारू और व्यवस्थित यातायात संचालन सुनिश्चित किया जाए।
