अजमेर:पेंशनरों का हक मांगने उठी आवाज, पुष्कर में सौंपा ज्ञापन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा)पुष्कर/ अजमेर:राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा पुष्कर द्वारा पेंशनर हितों को लेकर बुधवार को ज़बरदस्त पहल करते हुए उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर को ज्ञापन सौंपा गया। पेंशनर समाज ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रस्तावित पेंशनर हित विधेयक नियम 2025 उनके अधिकारों पर कुठाराघात है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।


इस दौरान पेंशनरों ने एकजुट होकर अपनी नाराजगी जताई और सरकार से मांग की कि पेंशन से जुड़े नियमों में कोई भी बदलाव करने से पहले पेंशनरों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाए।

- Sponsored Ads-


संघ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष श्रीकांत पाराशर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पेंशनर उपखंड कार्यालय पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में 50 से अधिक पेंशनर उपस्थिति थे ।


ज्ञापन में महंगाई के इस दौर में पेंशनरों को राहत देने, पुरानी सुविधाओं को बरकरार रखने और नए नियमों को वापस लेने की प्रमुख मांग रखी गई।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment