सारण में पीएनजी गैस कनेक्शन को ले आवेदन प्रक्रिया आसान, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

छपरा। जिला प्रशासन, सारण द्वारा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी ) कनेक्शन के लिए आवेदन संबंधी सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों तक स्वच्छ एवं सुरक्षित ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अब उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के निर्धारित कार्यालयों में जाकर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन के लिए निगम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।


इसके साथ ही, उपभोक्ताओं को पीएनजी गैस बिल भुगतान के लिए भी ऑनलाइन सुविधा दी गई है, जिससे समय की बचत के साथ पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के निवारण के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है।

- Sponsored Ads-


जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि पीएनजी का अधिकाधिक लाभ उठाएं और किसी भी असुविधा की स्थिति में निर्धारित माध्यमों का उपयोग कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करें। इस व्यवस्था से न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शहरी जीवनशैली को भी अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा सकेगा।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment