रिविलगंज (सारण): भारतीय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ के अंतर्गत आज रिविलगंज सदर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ।टेकनिवास स्थित प्रख्यात समाजसेवी रामबाबू तिवारी के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य रुप से धर्मेन्द्र सिंह पूर्व प्रत्याशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, कार्यालय मंत्री अर्द्धेन्दु शेखर और मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस दो दिवसीय शिविर में भाजपा की रीति-नीति, अंत्योदय के सिद्धांत और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग सत्रों में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जिसमें मुख्य रूप से पार्टी का इतिहास एवं विकास इस वर्ग की अध्यक्षता भाजपा नेता विजय सिंह और वक्ता प्रो धर्मेन्द्र सिंह थे। सभी कार्यकर्ता को पार्टी की इतिहास की विस्तृत जानकारी दी। दुसरा हमारी कार्य पद्धति वर्ग की अध्यक्षता भाजपा नेता गामा सिंह और वक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान थे। पार्टी की कार्यपद्धति क्या क्या है उसकी विस्तृत जानकारी दी।सोशल मीडिया एवं AI,नमो ऐप,सरल ऐप इस वर्ग की अध्यक्षता भाजपा नेता विनोद सिंह और वक्ता अर्द्धेन्दु शेखर थे।
सोशल मीडिया और संचार: वर्तमान समय में तकनीक के माध्यम से जनता तक अपनी बात पहुँचाने के गुर सिखाए गए। कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि इस वर्ग की अध्यक्षता भाजपा नेता रोहित सिंह और वक्ता रविभूषण मिश्रा थे। पार्टी की कार्य विस्तार पर हमारी दृष्टि पर विशेष रुप जानकारी दी।वैचारिक अधिष्ठान इस वर्ग का अध्यक्षता भाजपा नेता डॉ तारकेश्वर तिवारी और वक्ता राजकुमार तिवारी थे। कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर में रिविलगंज सदर मंडल के विभिन्न वर्गों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वरिष्ठ नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि प्रशिक्षण ही वह माध्यम है जिससे एक सामान्य कार्यकर्ता कुशल नेतृत्वकर्ता बनता है।
प्रशिक्षण ही संगठन की रीढ़ है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों पर चलकर ही हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचा सकते हैं।
कार्यक्रम की रूपरेखा मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने सभी आगंतुक अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, जिला स्तरीय पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। कल दूसरे दिन के विभिन्न सत्रों के समापन के बाद इस प्रशिक्षण महाभियान का विधिवत समापन किया जाएगा।
