भाजपा पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

मशरक मे हुआ पार्टी कार्यालय का उद्घाटन।

मशरक

- Sponsored Ads-

मशरक मे अलग-अलग जगहो पर भाजपा पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। मशरक के बंगरा गांव मे उत्तरी मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व मे कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जबकि मशरक गोला रोड मे दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व आयोजन कार्यक्रम मे मंडल भाजपा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बिहार के मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन कुमार सहनी, बनियापुर के भाजपा विधायक केदारनाथ सिंह तथा जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर मुख्य रूप से जिला भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष रेणु तिवारी, मशरक मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष बिनय कुमार सिंह, नरेंद्र काका, रंजन सोनी, डॉक्टर रविन्द्र कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर विधायक केदारनाथ सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व मे देश खुब तरक्की कर रहा है। पार्टी सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर चल रही है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment