समस्तीपुर:प्रधान शिक्षकों की बैठक संपन्न,जल्द हो बकाया वेतन का भुगतान

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खतुआहा के प्रांगण में खानपुर प्रखंड के अंतर्गत कार्यरत प्रधान शिक्षकों की एक अत्यावश्यक बैठक लाल बाबू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में प्रधान शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए बताया कि हम सभी के योगदान के एक साल होने वाले हैं लेकिन हमारे मूल वेतन का निर्धारण वित्त विभाग से नहीं हो पाया है जो काफी खेदजनक है।

वर्तमान नए शिक्षा मंत्री से आशा है कि इसका समाधान करेंगे।बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक सह शिक्षक नेता अशोक कुमार साहू ने कहा कि अल्प वेतन भोगी शिक्षकों के प्रति विभाग उदासीन है।प्रधान शिक्षकों का विशिष्ट शिक्षक एवं विद्यालय अध्यापक के समय का बकाया वेतन आज भी लंबित है।ढेरों विशिष्ट शिक्षकों का वेतन आज भी लंबित है जिसे विभाग को जल्द भुगतान करना चाहिए।

- Sponsored Ads-

बैठक में प्रधान शिक्षकों का वेतन संरक्षण का लाभ देते हुए सेवा पुस्तक का अद्यतन करने,एरियर का भुगतान करने,विद्यालय में संसाधनों(पेयजल, शौचालय,किचेन शेड, चहारदीवारी इत्यादि)की कमी का समुचित समाधान करने की मांगे भी उठी है।वही प्रधान शिक्षकों ने कहा कि विभागीय के पदाधिकारियों का सहयोग रहा तो खानपुर की शिक्षा व्यवस्था को सुधारते हुए राज्य एवं देश के पटल पर ले जाएंगे।

बैठक में योगेंद्र साफि,रणजीत राम,निभा कुमारी,मंटू चौधरी, अमरजीत कुमार,नंदेश्वर प्रसाद सिंह,विजेंद्र कुमार, संजय कुमार महतो,मनोज कुमार पासवान,कमल कांत राय,संजीत महतो,विजय कुमार पासवान,चंद्रकांत पोद्दार,राकेश कुमार, अमरजीत कुमार आदि शामिल थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment