डॉo संजय (हाजीपुर)- स्थानीय औद्योगिक थाना अंतर्गत 07 मई 2026 को कम्प्यूटर व्यवसायी रजनीश कुमार जयसवाल के साथ दो मोटरसाइकिल सवार 05 अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। लूटपाट के क्रम में चाबी, डायरी , जमीन का कागजात, इनवॉयेस बिल का कॉपी एवं हार्ड डिस्क लूट लिया गया था एवं भय फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग किया गया था। इस सम्बन्ध में औद्योगिक थाना कांड संख्या -73/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया था।
उक्त कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक, वैशाली,विक्रम सिहाग के निर्देशानुसार अनुoपुoपदाo, सदर -1, सुबोध कुमार के नेतृत्व में औद्योगिक थानाध्यक्ष के साथ एस आई टी का गठन किया गया था। गठित एस आई टी द्वारा मानवीय सीसीटीवी फुटेज आधारित अनुसंधान करते हुए इस कांड के दो अप्राथमिकी अभियुक्त,रवि सिंह,पिता -रामलाल सिंह , साo -दाउदनगर, थाना – विदुपुर, वैशाली एवं सोनू कुमार , पिता -गणेश सिंह , साo -छोटी मड़ई, पोखरा मोहल्ला, नगर थाना, वैशाली को एक अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
साथ ही घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल एवं अपराधकर्मी रवि सिंह द्वारा पहना गया टी शर्ट भी जप्त किया गया है। इस सम्बन्ध में औद्योगिक थाना कांड संख्या -78/26, 17 मई 2026 दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ के क्रम में दोनों अभियुक्तों द्वारा अपनी संलिप्तता स्वीकारी गई है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। इनमें गिरफ्तार अपराधकर्मी रवि सिंह पर विदुपुर थाना में कांड संख्या – 285/19 (लूट) का पहले से दर्ज है। इन अपराधकर्मियों से एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस, घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल तथा एक टी शर्ट बरामद किए गए हैं।
