अग्रहरि वैश्य समाज (बिहार प्रदेश) की लखीसराय इकाई ने रचा इतिहास: सामाजिक जनगणना संपन्न

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


पटना/लखीसराय:
“संगठन में ही शक्ति है और सही संख्या बल ही हमारे समाज की असली पहचान और ताकत है।” उक्त बातें अग्रहरि वैश्य समाज के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार ने लखीसराय में सामाजिक जनगणना कार्य के सफल समापन पर कही।लखीसराय जिले में समाज की मजबूती और एकजुटता को एक नई दिशा देते हुए बिहार प्रदेश संगठन मंत्री एवं लखीसराय प्रभारी श्री राजीव कुमार गुप्ता (बख्तियारपुर)जी के कुशल नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया गया।

प्रदेश नेतृत्व ने श्री राजीव कुमार गुप्ता जी और लखीसराय की पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुहिम को अब पूरे बिहार में तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील की कि वे इस जनगणना मुहिम से जुड़कर पूरे प्रदेश में अग्रहरि वैश्य समाज की एकता का परिचय दें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment