भागलपुर: अग्रहरि वैश्य समाज को संगठित करने और शत-प्रतिशत सामाजिक जनगणना के उद्देश्य से बिहार प्रदेश संगठन मंत्री राजेश कुमार राजन का दो दिवसीय भागलपुर दौरा रहा ऐतिहासिक

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

भागलपुर। अग्रहरि वैश्य समाज को संगठित करने और शत-प्रतिशत सामाजिक जनगणना के उद्देश्य से बिहार प्रदेश संगठन मंत्री सह भागलपुर प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार राजन का दो दिवसीय भागलपुर दौरा ऐतिहासिक और बेहद सफल रहा। यह जानकारी अग्रहरि वैश्य समाज के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार के द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि समाज को नई दिशा देने वाले इस मैराथन दौरे के दौरान शाहकुंड में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संजीव कुमार उर्फ गुड्डू, डब्लू गुप्ता, पंकज गुप्ता और नितेश जी ने बेल्थू, शाहकुंड, बरियारपुर और हरपुर क्षेत्रों में जनगणना कार्य को समय सीमा में पूरा करने का संकल्प लिया।विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट हरपुर निवासी (वर्तमान निवासी भागलपुर) लाल बाबू गुप्ता के साथ हुई मुलाकात रही।

- Sponsored Ads-

उन्होंने संगठन को अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि भागलपुर के गौड़ा, कमदपुर, पड़रिया और तारापुर में भी बड़ी संख्या में अग्रहरि परिवार निवास करते हैं, जो अब तक सामाजिक जनगणना सूची से छूटे हुए थे। इस एकल मुलाकात के माध्यम से समाज के साथ चार नए गांव जुड़ गए हैं, जो संगठन की असली शक्ति और जागरूकता को दर्शाता है।प्रदेश अध्यक्ष ने सभी स्वजातीय बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब समाज के हर गांव से ऐसे जागरूक मार्गदर्शक सामने आएंगे, तो कोई भी अग्रहरि परिवार गणना से वंचित नहीं रहेगा।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment