अजमेर:-अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 42 सिलेंडर जब्त

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


लंबे समय से चल रहा था यह खतरनाक कारोबार
एसपी अग्रवाला के निर्देशों पर हुई बड़ी कार्यवाही

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/ मांगलिया:-वास थाना क्षेत्र के केसरपुरा स्थित होटल काका के पास पार्किंग स्थल पर अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 42 व्यावसायिक गैस सिलेंडर एक गैस टैंकर और एक पिकअप को जप्त किया है इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशों पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मांगलियावास थाना प्रभारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस एवं रसद विभाग की संयुक्त टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया। मौके पर गैस टैंकर से सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भरी जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कीर्ति नगर फॉय सागर रोड, पुलिस थाना गंज निवासी मनोज गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर उम्र 33 साल के रूप में हुई है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

लंबे समय से चल रहा था अवैध कारोबार

बताया जा रहा है कि लंबे समय से फल फूल रहा था अवैध कारोबार जानकारों का कहना है की मांग लिया और थाना क्षेत्र सहित आसपास के कई थाना क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार लंबे समय से संचालित
RJ47GA0022 हो रहा है ।इसके बावजूद अब तक के प्रभावी कार्यवाही नहीं होने से यह नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है। ताजा पुलिस कार्यवाही बाद क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क तक पहुंचेगी और इस खतरनाक कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।

इस अवैध कारोबार से कुछ लोगों का ही फायदा हो रहा है लेकिन हजारों लोगों की जान जोखिम में रहती है अवैध गैस रिफिलिंग का यह कारोबार केवल गैरकानूनी ही नहीं बल्कि बेहद खतरनाक भी है कुछ लोगों को इससे आर्थिक लाभ जरूर होता है लेकिन जरा सी चुटिया तकनीक की गड़बड़ी बड़े विस्फोट का कारण बन सकती है यदि रिफायनिंग के दौरान आग लग जाए या सिलेंडर फट जाए तो आसपास रहने वाले परिवारों,

दुकानदारों, राहागीरों और सड़क से गुजरने वाले निर्देश लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।ऐसे हादसों में भारी जनहानि और करोड़ों की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी तक सीमित ना रहे बल्कि इस अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क की जांच कर इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जावे लोगों का कहना है कि समय रहते इस कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाना जरूरी है ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की संभावना को समाप्त किया जा सके।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्दी ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्यवाही की जा सकती है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment