मेथवलिया फोरलेन चौक पर जदयू कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ‘बिकल’ के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत
छपरा । जनता दल (यूनाइटेड) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक उमेश सिंह कुशवाहा के सिवान जाने के क्रम में सारण जिले के मेथवलिया फोरलेन चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ‘बिकल’ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल-माला, अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूरे परिसर में जदयू कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सभी से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
स्वागत समारोह में जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, ई. प्रभाष शंकर, कुसुम देवी, काजिम रजा रिजवी, बाल्मीकि पाठक, जयप्रकाश महतो, अशोक सिंह, सत्यनारायण सिंह, मनोज सिंह, अनिल सिंह, रवि प्रकाश ब्याहुत, राकेश कुमार, राहुल यादव, शम्भू मांझी, छोटे लाल राय, कुसुम रानी, ललिता सिंह, हरेश बिन्द सहित बड़ी संख्या में जदयू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा देगा तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत होगा।
