डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी देश के लिए उपयोगी और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : चौधरी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा)अजमेर: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती संस्मरण पक्ष के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, अजमेर शहर द्वारा आयोजित “छात्र एवं युवा सम्मेलन” में सहभागिता कर युवाओं से संवाद किया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ‘राष्ट्र प्रथम’ का विचार, शिक्षा के प्रति उनका समर्पण तथा अखंड भारत का संकल्प आज भी देश की युवा शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का युवा नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

- Sponsored Ads-

केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद भागीरथ चौधरी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन मूल्यों एवं राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश के प्रति युवाओं की सकारात्मक सोच, ऊर्जा और समर्पण भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़, ओमप्रकाश भडाणा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment