
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत निर्वाचन साक्षरता क्लब खानपुर के तत्वाधान में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा में आज बच्चों के द्वारा बाद विवाद प्रतियोगिता,निबंध लेखन प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने कहा कि स्वतंत्र,निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए लोगों को जागरूक होना आवश्यक है।उन्होंने कहा एक एक मत का बड़ा अहमियत है।इसीलिए जिनका उम्र 18 वर्ष से ऊपर हो और उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ना आवश्यक है।इसके लिए हर मतदान केंद्र स्तर पर बी एल ओ उपलब्ध हैं जहां मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6 भरकर दें,उनका जुड़ जाएगा और अगले चुनाव में वे मतदान कर सकेंगे।

कार्यक्रम में सभी बच्चे अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन अच्छे तरीके किए।सभी सफल छात्रों को प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा के द्वारा प्रमाण पत्र दिया।

मौके पर विधान सभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर लाल बाबू,उमेश दास,दिलीप कुमार राम,प्रभात कुमार,प्रधानाध्यापक मो0 एजाज सहित सैकड़ों छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
