सिवान :सिवान सब्जी मंडी स्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश सचिव श्री कार्तिक आनंद के पिताजी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश जी उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस कठिन एवं दुःख की घड़ी में उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।दुःख की इस घड़ी में अपनों के बीच पहुंचकर संवेदना व्यक्त करना ही सच्ची मानवीय संवेदना और आत्मीयता की पहचान है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रिजवान अहमद समाज सेवी विकास साहू, सिंगर शंभू सोनी, रवि चौरसिया राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता अभिषेक, चंदन मौजूद रहे।
