खानपुर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ने बीती रात नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार|

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा जेल।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मधुबन गाँव में छापामारी कर थाना कांड संख्या-155/2018/सीरियल न0-448/2019/98/2022 के मामले में फरार चल रहे नामजद प्राथमिकी अभियुक्त दीपू सहनी पिता स्वर्गीय स्वर्गीय तेज नारायण सहनी ग्राम शोभन डीह थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया।वही बताते चले कि गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि बीती रात शोभन डीह गाँव में छापामारी कर खानपुर थाना कांड संख्या-155/2018 के प्राथमिकी अभियुक्त था।जो वर्षो से घर छोड़ कर फरार चल रहा था।जिसे गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात पुलिस फोर्स के सहयोग से छापामारी कर घर से ही अभियुक्त दीपू सहनी पिता स्वर्गीय तेज नारायण सहनी ग्राम शोभन डीह थाना खानपुर को घर से गिरफ्तार कर थाना लाया गया।तथा गिरफ्तारी कागजात तैयार कर गिरफ्तार अभियुक्त को थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया है।

- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment