अजमेर में हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी जेल से भागा, हाजिरी में गायब मिला तो मचा हड़कंपतलाश तेज

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/ अजमेर केंद्रीय कारागार की खुली जेल से हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी फरार हो गया। जेल प्रशासन को कैदी के गायब होने का पता नियमित हाजिरी के दौरान चला। इसके बाद जेल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी है।फरार कैदी की पहचान अजहरुद्दीन उर्फ कुकाके रूप में हुई है।

वह हत्या के मामले में दोषी है और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत अदालत से उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। उसे अजमेर के खुले बंदीगृह में रखा गया था।जेल अधिकारियों के अनुसार, खुले जेल परिसर में निर्धारित प्रक्रिया के तहत बंदियों की हाजिरी ली जा रही थी। इसी दौरान अजहरुद्दीन उर्फ कुका अनुपस्थित मिला। जेल कर्मचारियों ने परिसर और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसके फरार होने की पुष्टि हुई।

- Sponsored Ads-

जेल अधीक्षक की ओर से सिविल लाइंस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फरार कैदी की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस और जेल प्रशासन यह भी जांच कर रहे हैं कि कैदी किस समय और किस रास्ते से खुली जेल से बाहर निकला। उसके फरार होने की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment