पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा जेल।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर :-पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार एंव एसआई अजय कुमार दुबे ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मधुटोल गाँव में छापामारी कर समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत-NBW वारंट जिसका Case -न0 9273/2023 एंव TR-न0 1957/2026 में फरार चल रहे अभियुक्त (1) ललित कुमार साह पिता विंदेश्वर साह-ग्राम-मधुटोल -थाना-खानपुर-जिला-समस्तीपुर को छापामारी के क्रम में घर से ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
वही गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत NBW वारंट में घर छोड़ कर फरार चल रहा था।जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के सहयोग से बीती छापामारी कर अभियुक्त ललित कुमार साह को घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
जिसे गिरफ्तारी कागजात तैयार कर गिरफ्तार अभियुक्त को थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के साथ उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से माननीय न्यायालय समस्तीपुर में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।
