(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर:धार्मिक नगरी पुष्कर में रत्नागिरी पर्वत पर स्थित सुहागदात्री सावित्री माता मंदिर में जगत पिता ब्रह्माजी की पहली पत्नी सावित्री माता का जागरण शुक्रवार की रात्रि को हुआ तथा शनिवार को सालाना मेला भरेगा। इस दौरान शुक्रवार की रात्रि से ही दर्शनार्थी माता के दर्शन कर सकेंगे। वहीं एक दिन पहले हज़ारों राजपूत महिलाएँ का शुक्रवार को माता के दर्शन का ताँता लग गया ।
मंदिर के पुजारी कैलाश मिश्र व कमल मिश्र ने बताया कि सालाना मेले के उपलक्ष्य में मंदिर की भव्य सजावट की जायेगी वहीं सावित्री माता का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। शुक्रवार की रात्रि में माताजी के 7 अलग अलग स्वरूपों में श्रृंगार कर विशेष झांकी सजाई जाएगी।
सुबह ब्रह्मा मुहूर्त में मुख्य आरती के बाद सुहागिन महिलाओं व दर्शनार्थियों के लिए मुख्य मंदिर कपाट खोले जाएंगे।इसी दिन शाम को पहाड़ी की तलहटी में मेला भरेगा।
