नाला निर्माण के एलाइनमेंट पर तकनीकी सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

*कचहरी रोड व सोनमंखी-गौशाला रोड के निर्माणाधीन नाले को लेकर नगर सभापति ने डीएम को भेजा पत्र*

*दीपक कुमार, खगड़िया*

- Sponsored Ads-

खगड़िया। नगर परिषद क्षेत्र में BUIDCO की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण को लेकर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने तकनीकी जांच की मांग की है।

उन्होंने कचहरी रोड एवं सोनमंखी-गौशाला रोड में निर्माणाधीन नाले के लेवल, ढाल, गहराई, चौड़ाई और एलाइनमेंट का स्वतंत्र अभियंताओं की टीम से सत्यापन कराने के लिए जिला पदाधिकारी को पत्र भेजा है।

नगर सभापति के अनुसार स्थल निरीक्षण के दौरान अलग-अलग स्थानों पर नाले के लेवल में अंतर दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि कहीं नाला जमीन के नीचे बनाया जा रहा है, जबकि कुछ स्थानों पर यह जमीन के स्तर से करीब दो फीट ऊपर दिखाई दे रहा है। कुछ जगहों पर नाले की सीध और एलाइनमेंट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने निर्माण पूरा होने से पहले इन बिंदुओं का तकनीकी सत्यापन कराने का आग्रह किया है।भविष्य के सड़क चौड़ीकरण को लेकर भी चिंतानगर सभापति ने भविष्य में सड़क चौड़ीकरण की स्थिति को भी ध्यान में रखकर नाले का एलाइनमेंट तय करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यदि सड़क विस्तार के दौरान नाला उसकी जद में आता है तो उसे तोड़कर दोबारा बनाने की नौबत आ सकती है। इससे एक ही योजना पर दोबारा सरकारी राशि खर्च होने की आशंका रहेगी।उन्होंने मांग की कि नाले का एलाइनमेंट स्वीकृत DPR, प्राक्कलन, उपलब्ध सरकारी भूमि और भविष्य की सड़क चौड़ीकरण योजना के अनुरूप निर्धारित किया जाए।

BUIDCO से अलग तकनीकी टीम से जांच की मांगअर्चना कुमारी ने BUIDCO के संबंधित अभियंताओं के अलावा किसी अन्य सरकारी विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को प्रतिनियुक्त कर स्थल जांच कराने का आग्रह किया है।

जांच टीम द्वारा नाले की सीध, लेवल, ढाल, गहराई, चौड़ाई तथा सड़क के वर्तमान और प्रस्तावित स्तर का सत्यापन करने की मांग की गई है।उन्होंने यह भी कहा है कि जिन स्थानों पर लेवल या एलाइनमेंट को लेकर स्पष्टता नहीं है, वहां जांच पूरी होने तक निर्माण आगे नहीं बढ़ाया जाए। साथ ही संवेदक और तकनीकी अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था की भी जांच कराने का आग्रह किया गया है।“उद्देश्य निर्माण रोकना नहीं, गुणवत्ता सुनिश्चित करना”नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी विकास योजना को रोकना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि जनता के पैसे से बन रही जलनिकासी व्यवस्था तकनीकी रूप से मजबूत और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो।

उन्होंने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद कमी सामने आने की स्थिति में सुधार पर अतिरिक्त सरकारी राशि खर्च हो सकती है।उन्होंने डीएम से कचहरी रोड एवं सोनमंखी-गौशाला रोड के नाला निर्माण की समय रहते स्वतंत्र तकनीकी जांच कराने तथा जांच में किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि मिलने पर निर्माण पूरा होने से पहले आवश्यक सुधार कराने की मांग की है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment