मेला कार्यालय की विधिवत स्थापना

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पूजन के साथ श्री पुष्कर पशु मेला-2026 के मेला कार्यालय की विधिवत स्थापना

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ मेला अधिकारी डॉ. नवीन परिहार की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ, शुरू हुई मेले की प्रशासनिक एवं व्यवस्थागत तैयारियां शुरू की गई ।

- Sponsored Ads-

विश्वविख्यात श्री पुष्कर पशु मेला की तैयारियां अब गति पकड़ने लगी हैं। मेले के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन की दिशा में मंगलवार को पशु चिकित्सालय परिसर, मेला स्टेडियम के सामने, पुष्कर में मेला कार्यालय की विधिवत स्थापना की गई।

मेला अधिकारी डॉ. नवीन परिहार एवं कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मेला कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय की स्थापना के साथ ही मेले से संबंधित प्रशासनिक, समन्वय एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का संचालन प्रारंभ हो गया है।

आगामी दिनों में मेले को लेकर तैयारियों में और तेजी आने की उम्मीद है। गुरुवार को मेला क्षेत्र में प्रवेश के विभिन्न मार्गो पर चौकियों की स्थापना की जायेगी।

इस अवसर पर डॉ. मुदित माथुर, डॉ. रविंद्र सिंह राठौड़, डॉ. श्रुतिकांत राणा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी गोपाल मेहरड़ा, पशुधन प्रसार अधिकारी भंवर लाल गुर्जर, पशुधन निरीक्षक शंकर सिंह चौधरी, शाहनवाज, अबरार खान एवं अंकित जांगीड़ सहित पशुपालन विभाग के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment