अजमेर:-कार्तिक मास लगते ही पुष्कर में उमड़ने लगे श्रद्धालु, गऊ घाट पर दिखी रौनक

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ धार्मिक नगरी पुष्कर में कार्तिक मास की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं की आवक शुरू हो गई है। पुष्कर सरोवर के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखने को मिल रही है।

गौ घाट पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान करते नजर आए। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ से घाटों पर भक्ति का माहौल दिखाई देने लगा है।

- Sponsored Ads-

कार्तिक मास के चलते आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment