स्वर्गीय ऊषा वर्मा तथा स्वर्गीय धूपेन्द्र प्रसाद का श्रद्धा पूर्वक मनाया गया नवम स्मृति दिवस

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

खुशबू कुमारी ( हाजीपुर)-ऊषा वर्मा तथा धूपेन्द्र प्रसाद का नवम स्मृति दिवस ऐतिहासिक गांधी स्मारक पुस्तकालय में 08 नवम्बर(रविवार )को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर दोनों पुण्य आत्मा को नमन कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा की गई।इसके बाद जिले के विभिन्न जगहों से पधारे कवियों के द्वारा काव्य पाठ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता एल आई सी के पूर्व सहायक मंडल प्रबन्धक,डॉ0 विजय कुमार ने की तथा संचालन डॉ० संजय ‘विजित्वर’ ने किया तथा स्वर्गीय ऊषा वर्मा तथा स्वर्गीय धूपेन्द्र प्रसाद के जीवन की सादगी, संघर्ष तथा व्यावहार के बारे में संस्मरण सुनाया ।

डॉ० शिव बालक राय प्रभाकर ने कहा कि एक शिक्षक होने के नाते वर्षों पूर्व से स्वर्गीय धूपेन्द्र प्रसाद को डीईओ ऑफिस में होने के कारण करीब से जानने का मौका मिला।वे बहुत ही मितभाषी, सरल ,सहृदय, ईमानदार और कर्मनिष्ठ व्यक्ति थे ।किसी फाइल के काम को अटका कर नहीं रखते थे।ऐसा व्यक्ति इन दिनों कम ही देखने को मिलता है। माता -पिता के प्रति शरणापन्न भाव उनकी संतानों में होनी चाहिए ।ऐसा कार्यक्रम होना चाहिए।इस क्रम में डा० प्रीतम कुमार झा ने कहा कि माता- पिता की याद जीवन भर उनकी संतानों को रहती है।

- Sponsored Ads-

सत्येश्वर कुमार ने कहा कि पड़ोसी होने के कारण दोनों पुण्य आत्मा का व्यवहार प्रायः देखने और जानने को मिलता रहा ।वास्तव में ऐसा सरल और सादगी पूर्ण व्यक्तित्व कम ही देखने को मिलता है। डॉ महेन्द्र प्रियदर्शी ने कहा कि कई वर्षों तक गांधी आश्रम मोहल्ला में रहा हूं । इसलिए स्वर्गीय ऊषा वर्मा तथा स्वर्गीय धूपेन्द्र प्रसाद के व्यक्तित्व के बारे में इतना अवश्य कहूंगा कि उन दोनों की सादगी,सरलता,और समाजसेवी व्यवहार स्मरणीय और पूजनीय है । अध्यक्षता कर रहे डॉ० विजय कुमार ने बताया कि सबसे निकटतम पड़ोसी होने के कारण उनके बारे में कहना है कि गांधी‌ आश्रम मोहल्ला में स्वर्गीय ऊषा वर्मा तथा स्वर्गीय धूपेन्द्र प्रसाद का आदर्श जीवन एक उदाहरण है ।

दोनों ही पुण्य आत्मा के व्यक्तित्व तथा कृतित्व हमारे लिए तथा मोहल्ला वासियों के लिए अविस्मरणीय है।वे दोनों सरल,सहृदय और ईमानदार तो थे ही ,साथ -साथ एक खास गुण था कि साहसी, नेकदिली और किसी के सुख दुःख में बढ़-चढ़ कर आगे आना और सहयोग करने की प्रवृत्ति स्वर्गीय ऊषा वर्मा में थी जो आजकल कम देखने को मिलती है। डॉ० वीरमणि राय ने कहा कि माता- पिता देवता तुल्य होते हैं । इसलिए उनके प्रति संतानों को हरपल श्रद्धा और समर्पण दिखाना चाहिए। उमेश प्रसाद निराला ने कहा कि एक संतान के लिए सबसे बड़ी पूजा माता-पिता की पूजा होती है ।

इस अवसर पर आयोजित काव्य-पाठ की शुरुआत डॉ०प्रीतम कुमार झा की मार्मिक गेय रचना – ‘ मन को जो कर दे रौशन,दीपक वही जलाना , और—- मां बाप को जगत में कैसे कोई भुलाये — से हुई। इसके बाद डॉ० शिव बालक राय प्रभाकर ने मुक्तक —‘ धरा का सबकुछ धरा पर धरा ही रह जाता है —-और –दीपोत्सव त्योहार अंतर्ज्ञान का दीप जलाकर अन्तर्तमस का करें संहार—-सुनाई । हरि विलास राय ने बज्जिका में निर्गुण- पल पल,छन छन भाग रहल हऽ,उमिरिया बीत रहल हऽ – सुनाई। इसके बाद वीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने –बचपन सुहाना था, मिट्टी की खुशबू थी ,अपना गांव पुराना था –तथा —- मां के हाथों का खाना अब कहां से लाऊं –। सत्येश्वर कुमार ने सामयिक रचना– मंहगाई की मार से देखो कौन कहां बच पाएगा , एक कवि भूखा है कब से कविता क्या कह पाएगा–। डॉ० नंदेश्वर प्रसाद सिंह ने सामयिक व्यंग्य- ऐसी है अलमस्त मेरी ज़िन्दगी — और — इतने पागल हैं हमलोग कि पागल को पागल समझते हैं और पागल हमें कुछ नहीं समझता है–। उमेश कुमार प्रसाद निराला ने — जन्म दिया उपकार किया —-हर सपना


साकार किया –। नन्हा बालक बाबू साहेब ने भाव भंगिमा के साथ एक कवि की रचना — अब धूप में भी बारिश होती है , अपनों में भी साजिश होती है —की कुछ पंक्तियों का आवृत्ति पाठ किया। डॉ० वीरमणि राय ने सामयिक रचना -दुनिया बहुरंगी,बुलंदी सराय , कहीं खूब -खूबी , कहीं हाय -हाय —-और एक भोजपुरी लोकगीत –दुखबा धनमा हमार– का आवृत्ति पाठ किया। डॉ० संजय ‘विजित्वर’ ने –आदमी को आदमी से प्यार हो , बहुत हुआ अब नहीं तकरार हो —। सीताराम सिंह ने गीत — जो चले गये उनकी बातें याद आती है, यादों की बारातें रह जाती है–और—-दिलजला रोशनी हो गई अपनी दीपावली हो गई—। डॉ० विजय कुमार ने – दुख में मत घबराना पंछी ये जग दुख का मेला है—। सभी प्रस्तुति पर खूब वाहवाही और तालियां बजी।धन्यवाद ज्ञापन सत्येश्वर कुमार ने किया।इस अवसर पर शुभी,सिल्की , मोहित श्रीवास्तव ,नन्देश सिंह तथा रोहित की भी उपस्थिति रही।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment