स्नेह समिति कार्यक्रम का शुभारंभ, पदाधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

माता, विद्यालय, आंगनबाड़ी एवं जीविका समूहों के समन्वय से बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार पर जोर

दीपक कुमार, खगड़िया

- Sponsored Ads-

खगड़िया। जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर के निर्देशानुसार DIET प्रशिक्षण संस्थान, खगड़िया में स्नेह समिति कार्यक्रम का शुभारंभ एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ DIET के प्राचार्य द्वारा किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं जिला परियोजना प्रबंधक, शिक्षा विभाग के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला संसाधन व्यक्ति (DRP), प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर (BLMT) तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं मंत्रा फॉर चेंज के मास्टर ट्रेनर शामिल हुए।प्रशिक्षण के दौरान माता स्नेह समिति, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं जीविका समूहों के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों की शिक्षा एवं सीखने के स्तर में सुधार लाने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

समुदाय की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से बच्चों की शिक्षा को मजबूत करने के लिए नियमित गतिविधियों के संचालन पर बल दिया गया।साप्ताहिक बैठक से लेकर शिक्षा चौपाल तक की गतिविधियांप्रशिक्षण में बताया गया कि प्रत्येक समूह में लगभग 5 से 8 माताओं का शैक्षिक समूह गठित किया जाएगा।

यह समूह प्रत्येक सप्ताह बच्चों की शिक्षा एवं सीखने की प्रगति को लेकर बैठक और चर्चा करेगा।विद्यालय स्तर पर प्रत्येक माह अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) आयोजित करने, शिक्षा चौपाल के माध्यम से अभिभावकों एवं समुदाय को बच्चों की शिक्षा से जोड़ने तथा जीविका के स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से बाल मेला सहित विभिन्न गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया गया।विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं जीविका समूहों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) तथा Teaching at the Right Level (TaRL) के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई।जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देशप्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की टीम के साथ जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्नेह समिति कार्यक्रम एवं बच्चों की शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए। बैठक में माता स्नेह समिति, FLN एवं TaRL के लिए बेहतर टीम एवं कार्य-तंत्र विकसित करने, आंगनबाड़ी, प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के बच्चों की शिक्षा में माताओं एवं समुदाय की भूमिका बढ़ाने तथा कार्यक्रम की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं अनुश्रवण व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा की गई।

ऐसे टोले एवं माताओं की पहचान करने पर भी बल दिया गया, जहां बच्चों की शिक्षा की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर है, ताकि उन्हें स्नेह समिति कार्यक्रम से जोड़कर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।प्रशिक्षण के उपरांत सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनरों को अपने-अपने क्षेत्र में अभ्यास कक्षा, शिक्षा चौपाल एवं स्नेह समिति की गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने तथा उनकी प्रगति का नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।स्नेह समिति कार्यक्रम के माध्यम से माता, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं जीविका समूहों के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों की शिक्षा में समुदाय की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने तथा FLN एवं TaRL के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए प्रयास किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment