पुलिस कार्रवाई में 5 लीटर देसी शराब व 120 लीटर कफ सिरप बरामद, 40 वारंट/कुर्की-इश्तेहार का निष्पादन
दीपक कुमार, खगड़िया
खगड़िया, 1 अक्टूबर। अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक खगड़िया के निर्देश पर जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 24 गिरफ्तारियां की गईं।पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान 5 लीटर देसी शराब एवं 120 लीटर कफ सिरप बरामद किया गया। वहीं 10 मामलों में आत्मसमर्पण/रिकॉल की कार्रवाई दर्ज की गई।अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कुल 40 वारंट, गैर-जमानती वारंट (NBW), कुर्की एवं इश्तेहार का निष्पादन किया गया। इनमें 7 BW, 23 NBW, 4 कुर्की तथा 6 इश्तेहार शामिल हैं।इसके अलावा पुलिस ने 394 वाहनों की जांच की। वाहन जांच के क्रम में 6,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।खगड़िया पुलिस के अनुसार, अपराध नियंत्रण, लंबित वारंटों के निष्पादन और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
