खगड़िया में अंपायर-स्कोरर प्रशिक्षण कार्यशाला, 7 अक्टूबर तक आवेदन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

खगड़िया। क्रिकेट में अंपायरिंग और स्कोरिंग के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं एवं इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खगड़िया जिला क्रिकेट संघ की ओर से अंपायर एवं स्कोरर प्रशिक्षण कार्यशाला-2026 का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय कार्यशाला 9 और 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को क्रिकेट के नियम, अंपायरिंग की प्रक्रिया, मैच संचालन, निर्णय लेने की तकनीक, स्कोरिंग तथा मैच अधिकारियों की जिम्मेदारियों से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला का स्थान और प्रतिभागियों के पहुंचने का समय पंजीकृत अभ्यर्थियों को बाद में सूचित किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

अंपायरिंग या स्कोरिंग में रुचि रखने वाले योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में अंपायरिंग या स्कोरिंग का अनुभव, प्रशिक्षण अथवा प्रमाण-पत्र रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के साथ इसकी जानकारी एवं प्रमाण-पत्र की प्रति भी संलग्न कर सकते हैं।

आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी

आवेदन के साथ अपडेटेड Resume/CV, आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, अंपायरिंग/स्कोरिंग से संबंधित अनुभव या प्रशिक्षण का विवरण एवं प्रमाण-पत्र (यदि उपलब्ध हो) तथा दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो जमा करना होगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना

आवेदन ई-मेल के माध्यम से

[email protected] पर भेज सकते हैं। इसके अलावा Resume/CV एवं आवश्यक दस्तावेज खगड़िया जिला क्रिकेट संघ कार्यालय, एमजी रोड, जेएनकेटी स्टेडियम कैंपस, खगड़िया में भी जमा किए जा सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजे तक चलेगी। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। संघ ने अभ्यर्थियों से आवेदन में सभी आवश्यक जानकारी सही एवं पूर्ण रूप से उपलब्ध कराने की अपील की है।

कार्यशाला में पंजीकरण एवं भागीदारी के संबंध में खगड़िया जिला क्रिकेट संघ का निर्णय अंतिम होगा। अधिक जानकारी के लिए कोच करमवीर कुमार (मोबाइल : 8863049255) से संपर्क किया जा सकता है।यह जानकारी खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज कुमार की ओर से जारी की गई है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment