गोगरी प्रखंड परिसर में चला स्वच्छता अभियान, सैकड़ों लोगों ने किया श्रमदान

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

दीपक कुमार, खगड़िया

खगडिया गोगरी। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत बुधवार को गोगरी प्रखंड परिसर में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख अशोक पंत, प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनन्दन आनंद, नगर उपाध्यक्ष राजेश पंडित और प्रखंड समन्वयक सन्नी कुमार की मौजूदगी में सैकड़ों स्वच्छता कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और प्रखंड कर्मियों ने सामूहिक श्रमदान किया।एक घंटे तक चले श्रमदान के दौरान प्रखंड परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई।

- Sponsored Ads-

प्रतिभागियों ने परिसर में फैले कचरे को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी सफाई कार्य में भाग लिया।

इस दौरान स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान तक सीमित न रखते हुए आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ नागरिकों की सक्रिय सहभागिता भी जरूरी है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपने घर, आसपास के क्षेत्र और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की गई।“एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत आयोजित श्रमदान को स्वच्छ एवं स्वस्थ गोगरी के निर्माण की दिशा में जनभागीदारी का प्रयास बताया गया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment