नाला निर्माण की जांच में गुणवत्ता पर सवाल, ज्योतिष मिश्रा ने लगाया मिलीभगत का आरोप

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

एसडीएम की अध्यक्षता में पुल निगम, आरसीडी एवं नगर परिषद के अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

दीपक कुमार, खगड़िया

- Sponsored Ads-

खगड़िया, 2 अक्टूबर। नगर परिषद क्षेत्र में निर्माणाधीन दो नालों की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतों के बाद शुक्रवार को अधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की जांच की। एसडीएम धनंजय कुमार की अध्यक्षता में पुल निगम, आरसीडी एवं नगर परिषद के अधिकारियों ने दोनों निर्माणाधीन नालों का जायजा लिया।

जांच के दौरान नाला निर्माण में क्यूरिंग, वाइब्रेटर के इस्तेमाल, हनीकॉम्बिंग एवं एलाइनमेंट समेत कई तकनीकी बिंदुओं की पड़ताल की गई। निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों के अनुपालन को लेकर अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया।

नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने कहा, “मेरी शिकायत और लगातार सक्रियता के बाद अधिकारियों ने दोनों निर्माणाधीन नालों की जांच की है। जांच में क्यूरिंग, वाइब्रेटर के इस्तेमाल, हनीकॉम्बिंग और एलाइनमेंट से जुड़े गंभीर सवाल सामने आए हैं। नाले के लेवल और गुणवत्ता की विस्तृत जांच शनिवार को दोबारा होगी।”

BUIDCO के अभियंताओं और संवेदक पर मिलीभगत का आरोपज्योतिष मिश्रा ने निर्माण कार्य में लापरवाही के लिए BUIDCO के संबंधित अभियंताओं और संवेदक पर मिलीभगत का सीधा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “मेरा स्पष्ट आरोप है कि BUIDCO के संबंधित अभियंताओं और संवेदक की मिलीभगत के कारण निर्माण में लापरवाही हुई है।”उन्होंने कहा कि इस आरोप की वास्तविक स्थिति तकनीकी जांच के बाद स्पष्ट होगी। उनके अनुसार, निर्माण में सामने आए तकनीकी सवालों को देखते हुए नाले की गुणवत्ता, लेवल, एलाइनमेंट और निर्माण प्रक्रिया की विस्तृत जांच जरूरी है।“सरकारी राशि से बनने वाला नाला मजबूत होना चाहिए”

ज्योतिष मिश्रा ने कहा, “सरकारी राशि से बनने वाला नाला मजबूत और मानक के अनुरूप बने—इसी के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी।” उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य विकास कार्य को रोकना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी राशि से कराया जा रहा निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप और टिकाऊ हो।उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से मांग की कि तकनीकी जांच में यदि कोई कमी सामने आती है तो निर्माण कार्य पूरा होने से पहले उसे दूर कराया जाए।शनिवार को प्रस्तावित विस्तृत जांच में नाले के लेवल, एलाइनमेंट, कंक्रीट की गुणवत्ता, क्यूरिंग तथा निर्माण प्रक्रिया की तकनीकी समीक्षा की जाएगी।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment