करना गांव की बेटी ने 480 में 331 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन
दीपक कुमार, खगड़िया।
परबत्ता। नगर पंचायत परबत्ता के करना गांव की बेटी हेमलता कुमारी ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की पीजी परीक्षा-2026 में ऑल इंडिया रैंक 24 हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उन्होंने 480 में से 331 अंक प्राप्त किए। हेमलता का विषय फिजिकल साइंस है।हेमलता कुमारी उमेश कुमार सिंह और संजू देवी की पुत्री हैं। उनके पिता दर्जी का काम करते हैं।
सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद हेमलता ने मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
उनकी सफलता से परिजनों, ग्रामीणों एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने हेमलता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हेमलता की उपलब्धि क्षेत्र के उन छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक है, जो सीमित संसाधनों के बीच अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
