जय शाह के दूसरी बार ICC चेयरमैन बनने पर बिहार दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई खुशी
डॉ. रामेश्वर सिंह बोले—जय शाह के नेतृत्व में दिव्यांग क्रिकेट को वैश्विक पहचान मिलने की बढ़ी उम्मीद
सीवान, 17 नवंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन जय शाह को लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुने जाने पर डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार, सीवान इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
एसोसिएशन के सीवान इकाई के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहा कि जय शाह के दूसरे कार्यकाल से वैश्विक क्रिकेट के विस्तार के साथ दिव्यांग क्रिकेट को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर, आधुनिक खेल सुविधाएं और सम्मानजनक मंच उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक पहल होनी चाहिए।डॉ. रामेश्वर सिंह ने डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) के महासचिव रविकांत चौहान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में दिव्यांग क्रिकेट को संगठित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने DCCI के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि दिव्यांग क्रिकेट को व्यापक पहचान दिलाने में संगठनात्मक प्रयास एवं सकारात्मक प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने उम्मीद जताई कि ICC, BCCI और DCCI के आपसी सहयोग से व्हीलचेयर क्रिकेट एवं फिजिकल डिसेबिलिटी (PD) क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई संभावनाएं मिलेंगी।डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को दया नहीं, बल्कि समान अवसर, सम्मान और अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए।
