जेकेए कराटे एवं ताइक्वांडो अकादमी की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में 30 खिलाड़ी सफल 100 से अधिक कराटेकाओं ने लिया हिस्सा, एडवांस कराटे कार्यशाला में खिलाड़ियों को दिया गया प्रशिक्षणदीपक कुमार

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

खगड़िया।जेकेए कराटे एंड ताइक्वांडो अकादमी, खगड़िया के तत्वावधान में रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को पीएम श्री +2 एस.आर. हाई स्कूल, खगड़िया के खेल मैदान में एकदिवसीय बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा एवं एडवांस कराटे कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के 100 से अधिक कराटेकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वहीं, कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में कुल 30 खिलाड़ियों को सफल घोषित किया गया।शिहान मनोज कुमार के मार्गदर्शन में हुई परीक्षाबेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का संचालन खगड़िया जिले के मुख्य कराटे प्रशिक्षक शिहान मनोज कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। वे 4th डिग्री ब्लैक बेल्ट (JKA) धारक होने के साथ-साथ नेशनल कोच एवं नेशनल रेफरी भी हैं।परीक्षा और कार्यशाला के सफल संचालन में सहायक परीक्षक सेंसेई प्रियंका चौधरी, सेंसेई अमित कुमार साह, सेंसेई अजय कुमार एवं सेंसेई खुशी केशरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Sponsored Ads-

कार्यशाला के दौरान खिलाड़ियों को कराटे के उन्नत तकनीकी पहलुओं, अभ्यास और अनुशासन के महत्व से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।30 सफल खिलाड़ियों को मिला प्रमाण-पत्रपरीक्षा समाप्त होने के बाद पीएम श्री +2 एस.आर. हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य पवन कुमार ने बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सफल सभी 30 कराटेकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विशेष रूप से बालिका खिलाड़ियों के अभिभावकों ने बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन, शारीरिक विकास और आत्मरक्षा कौशल को बढ़ावा देने में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को उपयोगी बताया।नियमित अभ्यास और अनुशासन से आगे बढ़ने की प्रेरणामुख्य प्रशिक्षक शिहान मनोज कुमार ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने, अनुशासन बनाए रखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण बच्चों और युवाओं में आत्मरक्षा के कौशल के साथ-साथ अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक होता है।जेकेए कराटे एंड ताइक्वांडो अकादमी, खगड़िया वर्ष 1994 से कराटे एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षण के क्षेत्र में सक्रिय है। अकादमी की ओर से इस आयोजन को खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment