“पुष्कर हमारी आस्था, इसे स्वच्छ रखना हम सबका धर्म” – सभापति बाकोलिया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/जयपुर घाट पर रविवार को आयोजित स्वच्छता श्रमदान के बाद सभापति राजेंद्र बाकोलिया ने नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।

उन्होंने कहा, “स्वच्छता किसी एक की नहीं, हम सब की साझा जिम्मेदारी है। पुष्कर हमारी आस्था, हमारी पहचान है। जब तक हर हाथ झाड़ू नहीं उठाएगा, हर घर से स्वच्छता की शुरुआत नहीं होगी, तब तक तीर्थ नगरी को स्वच्छ-सुंदर नहीं बना सकते।”

- Sponsored Ads-

इस दौरान उपसभापति लक्ष्मी देवी पाराशर, पूर्व पालिका अध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर, पार्षद पुष्कर नारायण भाटी, मुकेश कुमावत, धर्मेंद्र नागोरा,हरिशंकर चौहान, बंटी, अनुज पाराशर, वेद प्रकाश पालरिया, हिमांशु कुमावत, अंजलि रामावत, मोहन सिंह रावत, कमल रामावत, कैलाश रैंबो, विष्णु शर्मा, कमल जैकी पाराशर, सुमन कुमावत, शुभम पाराशर, पन्नालाल सेन, धर्म प्रकाश जोशी, मोनू शर्मा सहित नगर परिषद कार्मिक, युवा, मातृशक्ति, व्यापारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सभापति ने कहा कि हर रविवार को अलग-अलग घाटों और वार्डों में श्रमदान जारी रहेगा और नगर परिषद हर कदम पर जनता के साथ है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment